फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cousin murder in Hardoi by crushing stone

यूपी: दो बिस्वा जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या, चाचा व चाची समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Tue, 14 Jul 2020 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Jul 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Cousin murder in Hardoi by crushing stone
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगियावां में दो बिस्वा जमीन को लेकर चाचा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भतीजे पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए दूसरे भतीजे को भी ईंटों से कूच दिया। इसके कारण भतीजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चाचा, चाची, चचेरे भाई और चचेरी बहन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम मगियावां निवासी लज्जाराम, मेवाराम और दयाराम तीन भाई थे।
विज्ञापन


पैतृक छह बीघा भूमि का बंटवारा तीनों के बीच हो गया था। बंटवारे के समय जमीन के बीच में एक भारी भरकम पेड़ था। पेड़ काटने के बाद उसे बेच दिया गया था। इसके बाद यहां दो बिस्वा जमीन खाली पड़ी थी। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दयाराम के पुत्र गोपी और दयाराम के भाई मेवाराम के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात ग्राम मगियावां निवासी गोपी पुत्र दयाराम अपने भाई प्रेमचंद्र उर्फ रिंकू (30) के साथ खाना खाने के बाद छत पर बैठा था। इसी दौरान उसके चाचा मेवाराम, चाची नन्ही, चचेरा भाई सुमित और चचेरी बहन शिवानी छत पर आ गए और गोपी को गाली गलौज करने लगे।

इस पर गोपी ने आपत्ति जताई तो चारों ने मिलकर बांस से गोपी पर हमला बोल दिया। यह देख गोपी का भाई प्रेमचंद्र भी मौके पर मारपीट का विरोध करने लगा और इन लोगों को अलग करने की कोशिश की।

इसी बीच चचेरे भाई सुमित ने प्रेमचंद्र के सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। प्रेमचंद्र मौके पर ही गिर गया तो आरोपी दोनों भाइयों को मौके पर पड़ा छोड़ फरार हो गए। दोनों घायलों को अन्य परिजनों ने शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया।

प्रेमचंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और दूसरी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को एसपी अमित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ उमाशंकर सिंह और कोतवाल महेश चंद्र पांडेय को आवश्यक कार्यवाही करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मेवाराम, उसकी पत्नी नन्ही, पुत्र सुमित और पुत्री शिवानी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed