फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cousin brother burnt a woman by pouring petrol on her In Banda

यूपी में विवाहिता को जिंदा जलाया: मायके में रह रही 3 बच्चों की मां को मौसेरे भाई ने लगाई आग; इस बात से था खफा

Mon, 07 Oct 2024 07:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Oct 2024 07:59 AM IST
सार

यूपी के बांदा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौसरे भाई ने महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया। महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Cousin brother burnt a woman by pouring petrol on her In Banda
Cousin brother burnt a woman - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। मायके में रही विवाहिता ने मौसरे भाई के साथ जाने के लिए मना किया तो आक्रोशित भाई ने उसे पेट्रोल से नहला दिया और आग लगा दी। वह देखते ही देखते आग का गोला बन गई। किसी तरह से उसने घर के पास स्थित नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने गंभीर झुलसी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। शहर कोतवाली इलाके के एक गांव की निवासी 30 वर्षीय महिला की शहर के एक मोहल्ले में शादी हुई थी। 
विज्ञापन


उसके तीन बच्चे भी हैं। कुछ दिन पूर्व उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। वह वर्तमान में अपनी मां के साथ गांव में रह रही थी। रविवार की रात नौ बजे करीब उसका सगा मौसेरा भाई उसके घर पहुंचा और उसे अपने संग बाहर चलने को कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने मना किया तो आरोपी ने बोतल में भरकर लाए पेट्रोल को उसके ऊपर डाल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी महिला ने पास में ही स्थित नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। 

पड़ोसियों ने उसे नाले से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां तैनात डॉक्टरों ने बताया कि महिला 80 फीसदी जल गई थी। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
 

सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed