फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Couple killed a young man in Auraiya of uttar pradesh

मां-बेटी से अफेयर: युवक को घर बुलाया... फिर नींद की दवा मिलाकर पति के साथ किया कत्ल; इस बात से खफा थी महिला

Sat, 07 Sep 2024 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

औरैया में दंपती ने एक युवक की हत्या कर दी। साजिश के तहत बेटी और युवक को घर बुलाकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद दंपती ने चार सितंबर की रात युवक को नींद की दवा मिलाकर खाना खिलाया। गहरी नींद में सोते समय ईंट से कूंचकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Couple killed a young man in Auraiya of uttar pradesh
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के औरैया जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मां के बाद बेटी से संबंध बनाने से नाराज दंपती ने युवक की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सबमर्सिबल के चैंबर में फेंक दिया था। एसपी के आदेश पर गठित जांच टीम ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या के आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी ज्योति शर्मा के दो साल पहले फतेहपुर के बिंदकी निवासी दूसरे समुदाय के युवक मिराज से अवैध संबंध थे। महिला से मेल मिलाप के दौरान युवक के उसकी बेटी मांडवी उर्फ गोल्डी से भी संबंध हो गए। 
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही ज्योति ने बेटी की शादी इटावा के भरथना निवासी संदीप से करा दी थी। शादी के 15 दिन बाद ही गोल्डी मिराज के साथ चली गई थी। मामले में ज्योति ने अज्ञात के साथ बेटी के चले जाने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद गोल्डी और मिराज के बीच संबंध की बात जब ज्योति ने पति अरविंद को बताई तो दोनों ने मिराज की हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत ज्योति ने दो सितंबर को गोल्डी और मिराज को घर बुलाया। चार सितंबर की रात साजिश के तहत गोल्डी और उसके भाई को दंपती ने रिश्तेदार के घर भेज दिया। उसी रात ज्योति ने खाने में नींद की दवा मिलाकर मिराज को सुला दिया। सोते समय ही ईंट से कूंचकर दंपती ने मिराज को मौत के घाट उतार दिया। 

शव को सबमर्सिबल के चैंबर में फेंककर कपड़े से फर्श पर खून को साफ कर सबूत मिटा दिए। बाद में अज्ञात का शव पड़े होने का शोर मचा दिया। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मिराज के भाई हंजल अंसारी ने गोल्डी के भाई के साथ शादी कर लेने की बात बताई। 

 

पुलिस ने दंपती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कुबूल कर ली। दोनों की निशानदेही पर नींद की गोलियां, आला कत्ल ईंट, खून से सने कपड़े बरामद किए। एसपी चारू निगम ने बताया कि मृतक के भाई हंजल अंसारी की तहरीर पर अरविंद और ज्योति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 

ज्योति ने छीना तीन घरों का सुख-चैन
ज्योति की करतूतों ने तीन घरों का सुख-चैन छीन लिया। ज्योति समेत, इटावा निवासी दामाद और बिंदकी के मिराज के घर में भी मातम पसरा है। बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी ज्योति का मायका कानपुर देहात के बिधनू में है। सूत्रों के मुताबिक, मिराज प्लंबरिंग का काम करता था। वह कानपुर स्थित रिश्तेदार के घर रहता था। बिधनू में वह काम की तलाश में पहुंचा था। जहां उसकी ज्योति से मुलाकात हुई। 

 

मिराज का ज्योति के मायके से लेकर बाबरपुर स्थित घर में आना जाना शुरू हो गया। ज्योति ने मिराज को अपने पति और बच्चों को भाई बताकर मिलवाया था। धीरे-धीरे मिराज उसकी पुत्री के संपर्क में आ गया था। एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना का 24 घंटे में खुलासा किया गया है। शव का पैनल के माध्यम से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्याकांड के बाद एक साथ तीन घर बर्बाद हो गए।

 

मिराज की पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने का खूब किया प्रयास
मिराज की हत्या करने के बाद दंपती ने कपड़े से कमरे में पड़े खून की सफाई कर दी। सब कुछ व्यवस्थित कर दिया। मिराज के मोबाइल को तोड़ते हुए उसे जला दिया। ईंट को भी छिपा दिया। पुलिस ने मिराज को खिलाई गईं नींद की गोलियों में शेष बची चार गोलियां, अधजला मोबाइल, आलाकत्ल ईंट व मिराज के कपड़े बरामद कर लिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed