फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Couple consumed poison due to domestic discord, wife died and husband is in critical condition

Farrukhabad: घरेलू कलह में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत और पति की हालत नाजुक, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 05 Jun 2024 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Couple consumed poison due to domestic discord, wife died and husband is in critical condition
मृतक उपासना व अजय की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलेश के चलते दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के भाई ने दहेज हत्या करने का आरोप लगाया। महिला की जनवरी में शादी हुई थी।     

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी अजय कुमार उर्फ गोलू व उसकी पत्नी उपासना से परिवार के लोग आए दिन मारपीट करते थे। मंगलवार शाम को भी मारपीट हुई। इसके बाद दोनों ने सुसाइड नोट लिखकर जान देने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। परिजनों ने रात करीब तीन बजे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपासना की मौत हो गई। अजय को नाजुक हालत में लोहिया रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अजय की हालत नाजुक बताई गई है। उपासना की जनवरी माह में शादी हुई थी। उसका मायका शमसाबाद के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद में है। भाई अरविंद ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed