{"_id":"5e9bd3368ebc3e76a42108b6","slug":"coronavirus-news-in-kanpur-eight-foreign-jamati-caught-in-kanpur-quarantine-till-april-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in kanpur: कानपुर में पकड़े गए आठ विदेशी जमाती 28 अप्रैल तक क्वारंटीन, अस्थायी जेल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in kanpur: कानपुर में पकड़े गए आठ विदेशी जमाती 28 अप्रैल तक क्वारंटीन, अस्थायी जेल तैयार
Sun, 19 Apr 2020 10:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पकड़े गए तब्लीगी जमात के आठ विदेशी जमाती 28 अप्रैल तक क्वारंटीन रहेंगे। इन जमातियों पर विदेशी और महामारी अधिनियम के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। वहीं शहर में ही पकड़े गए देश के भीतर के 111 जमातियों को उनके घर भेजा जाएगा। ये लोग अपने घरों में ही 14 दिन और क्वारंटीन रहेंगे।
हालांकि इन्हें इनके घर कैसे भेजा जाएगा, इस पर अभी निर्णय नहीं हो सका है। इस बीच चौबेपुर के विद्या भवन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अस्थायी जेल बना ली गई है। क्वारंटीन के बाद विदेशी जमातियों को यहां रखा जा सकता है।
एक अप्रैल को शहर में 119 जमाती पकड़े गए थे। इनमें 20 से अधिक ऐसे जमाती हैं, जो दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल थे। आठ विदेशी जमाती हैं। इनमें चार अफगानी, तीन ईरानी और एक यूके का है।
विज्ञापन
डीआईजी अनंत देव ने बताया कि विदेशी जमातियों के क्वारंटीन का पहला फेज (14 दिन का) पूरा हो गया, लेकिन सीएमओ के निर्देश पर सभी को 14 दिन और क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके बाद ही निर्णय होगा कि इन्हें जेल भेजना है या कोई और कार्रवाई होगी।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जो देश के 111 जमाती हैं, इनके लिए गाइड लाइन आ चुकी है। इन्हें घर भेजा जाएगा। इनके गृह जनपद का प्रशासन व मेडिकल टीम इनकी निगरानी करेगी। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चौबेपुर के विद्या भवन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अस्थायी जेल बनाई गई है।
यहां सुरक्षा में होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। अन्य दस्तावेज व अभिलेखों के रखरखाव की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक की होगी। बिजली, पानी, खाने आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। शनिवार को कानपुर जेल अधीक्षक आशीष तिवारी, एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने यहां का निरीक्षण किया।
उधर डीएम ने बताया कि जेल में मेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की गई है ताकि इमरजेंसी में यहां मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। पूरे कैंपस को सैनिटाइज किया गया है। नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि जेल परिसर में सैनिटाइजेशन नियमित होता रहे। फिलहाल 20 लोगों के रहने की क्षमता है। क्षमता बढ़ाई जाएगी।