{"_id":"60853c2eeee88c61ea6b0f54","slug":"coronavirus-lockdown-in-mahoba-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लॉकडाउन में चेकिंग कर रहे एसडीएम ने नाबालिग को जड़े थप्पड़, बोले- मौत तांडव कर रही और तुम हीरो बनकर बाहर घूम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लॉकडाउन में चेकिंग कर रहे एसडीएम ने नाबालिग को जड़े थप्पड़, बोले- मौत तांडव कर रही और तुम हीरो बनकर बाहर घूम रहे
Sun, 25 Apr 2021 03:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Apr 2021 03:25 PM IST
सार
एसडीएम सौरभ पाण्डेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान नाबालिग युवक को रोका गया तो रुका नहीं। फिर पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। इसके बाद दो-चार थप्पड़ मारे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने नाबालिग को जड़े थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान सदर एसडीएम सौरभ ने अपना आपा खो दिया। नाबालिग को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला समदनगर का है।
एसडीएम सौरभ पाण्डेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान नाबालिग को रोका गया तो रुका नहीं। फिर पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। इसके बाद दो-चार थप्पड़ मारे हैं। कोरोना मौत बनकर सड़कों पर घूम रहा है और कुछ लोग हीरो बनकर बिना वजह बाहर निकलते हैं। कोरोना का कहर चरम पर है। बताते चलें कि महोबा जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 677 है। जबकि कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।