{"_id":"5e7b3d318ebc3e6f945b5766","slug":"coronavirus-jaya-bachchan-gave-1-crore-to-kannauj-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: कन्नौज मेडिकल कॉलेज को जया बच्चन ने दी एक करोड़ की निधि, डिंपल यादव ने फेसबुक पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: कन्नौज मेडिकल कॉलेज को जया बच्चन ने दी एक करोड़ की निधि, डिंपल यादव ने फेसबुक पर दी जानकारी
Wed, 25 Mar 2020 04:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज मेडिकल कॉलेज को जया बच्चन ने दिए 1 करोड़ रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से जारी जंग में समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी आगे आई हैं। उन्होंने कन्नौज मेडिकल कॉलेज को एक करोड़ रुपये की निधि दी है। इस निधि से कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सामान की खरीद की जाएगी।
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो की पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने फेसबुक पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य नवनीत कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अभी इस बारे में जानकारी हुई है। लिखित रूप से अभी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
कोरोना से जारी जंग में जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि के जरिए आर्थिक मदद देनी शुरू की है। सोमवार को कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने 50 लाख रुपये की निधि सैनिटाइजर, मास्क आदि की खरीद के लिए दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे और भाजपा के तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने 25-25 लाख रुपये, पूर्व राज्यमंत्री और छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने 10 लाख रुपये, सपा एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी ने 15 लाख रुपये की निधि कोरोना के लिए जरूरी सामान की खरीद के लिए दी थी।

इस कड़ी में बुधवार को सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन का नाम भी बुधवार को जुड़ गया। उन्होंने एक करोड़ रुपये की निधि कन्नौज मेडिकल कॉलेज को दी है। इस निधि से करोना के लिए जरूरी सैनिटाइजर, मास्क, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जरूरी सेफ्टी किट आदि की खरीद की जाएगी। हालांकि अभी लिखित तौर पर इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को नहीं मिली है।
इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने कोरोना से बचाव के लिए इटावा और फिरोजाबाद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च के लिए अपनी निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने इटावा और फिरोजाबाद के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है।
फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अपनी निधि से 25 लाख रुपये दिए हैं। वहीं हमीरपुर में समाजवादी पार्टी एमएलसी रमेश मिश्रा ने एक माह का वेतन व निधि से दस लाख रुपये व सदर विधायक युवराज सिंह ने विधायक निधि से दस लाख रुपये कोरोना पीड़ितों के लिए देने की घोषणा की है।