फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in up: Two policemen found corona positive in Fatehpur

Coronavirus In Up: फतेहपुर में दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, आगरा से लौटने के बाद भेजा गया था सैंपल

Tue, 19 May 2020 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 May 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up: Two policemen found corona positive in Fatehpur
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में 13 संक्रमितों में से दो पुलिसकर्मी हैं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की केस हिस्ट्री खंगाली गई। दोनों आगरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन से पूर्व जिले के मलवां थाने में तैनात रहे हैं। मौजूदा समय जिले में एक इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी क्वारंटीन में हैं।एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि छुट्टी से लौटने वाले कर्मियों को क्वारंटीन में जांच के बाद ही तैनाती दी जा रही है। दोनो पुलिसकर्मी लॉकडाउन से पूर्व ही आगरा अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन


 

छुट्टी खत्म होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगरा में ही दोनों ने आमद करा ली थी। सात मई को दोनों मलवा थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष के निर्देश के बाद पुलिस लाइन आए थे। पुलिस लाइन से दोनों को क्वारंटीन सेंटर में भेजकर सैंपल जांच के लिए प्रयागराज कोविड-19 अस्पताल भेजा गया था।

अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों के साथी दो और पुलिसकर्मी और आगरा गए थे। हालांकि इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा जिले में अब तक करीब 30 पुलिसकर्मी क्वारंटीन हो चुके हैं। फिलहाल एक इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी क्वारंटीन चल रहे हैं।

उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया छुट्टी से लौटने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सीधे क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है। क्वारंटीन पीरियड बीतने और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही वापस ड्यूटी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed