फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coronavirus in UP: ten more corona cases found in Farrukhabad, 126 infected

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में महिला समेत दस और पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 126 हुई

Wed, 24 Jun 2020 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jun 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: ten more corona cases found in Farrukhabad, 126 infected
फर्रुखाबाद में महिला समेत दस और पॉजिटिव मिले - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में जनपद रामपुर से कायमगंज में अपने मायके भाई की शादी में शामिल होने आई महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसी परिवार के एक 9 वर्षीय बालक के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा विकास खंड माडल शंकरपुर के तीन भाइयों सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी कांटेक्ट मरीज हैं। इधर फतेहगढ़ के दुर्गा कॉलोनी निवासी रोडवेज बस परिचालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


परिचालक की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। मौत के बाद उनका नमूना जांच को भेजा गया था। कायमगंज के मोहल्ला लोधीपुर निवासी तीन वर्षीय बालिका भी कांटेक्ट मरीज होने की पुष्टि की गई है। वहीं जेएनवी रोड निवासी युवक मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांव बुढ़नामऊ निवासी रामानंद शुक्ला भी मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक 126 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed