{"_id":"5ee8b7c3288b776eab2d86f5","slug":"coronavirus-in-up-second-death-from-corona-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: इटावा में कोरोना से दूसरी मौत, मरने के बाद आई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: इटावा में कोरोना से दूसरी मौत, मरने के बाद आई रिपोर्ट
Tue, 16 Jun 2020 05:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
इटावा में कोरोना से दूसरी मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में 22 के दिन के भीतर कोरोना से दूसरी मौत हो गई। 14 जून की रात जिस 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई वह दिल की बीमारी से भी पीड़ित था। दिक्कत होने पर उसने 10 जून को पहली बार जांच करवाई थी। इसके बाद 13 जून को कोराना टेस्ट के लिए सैंपल दिया।
सोमवार रात पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन ने कोरोना से मौत घोषित किया। फ्रेंड कॉलोनी के मृतक के घर के आसपास 200 मीटर दायरे को सील करके सेनेटाइजेशन करवाया जा रहा है। जिले में कोरोना के नोडल अफसर मुख्य विकास अधिकारी गणपति आर ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति ने 10 जून को बेचैनी होने पर फर्रुखाबाद फाटक के पास डॉ. सौरभ के क्लिनिक पर इलाज करवाया था।
12 जून को फिर से बेचैनी और घबराहट हुई तो मोतीझील अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया। 13 जून को वह इलाज के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने के साथ राहत के लिए एक इंजेक्शन लगाया गया।

तबियत में थोड़ा सुधार होने पर वह घर लौट गए। 14 जून को फिर से हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सीडीओ ने बताया कि कोरोना पीड़ित के प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार करवाकर परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
प्रशासनिक और मेडिकल अफसरों में विरोधाभास
सीडीओ ने इसे कोरोना से दूसरी मौत घोषित कर दिया, लेकिन सीएमओ डॉ. एनएस तोमर इसे किसी अन्य बीमारी से मौत मान रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक को दिल की बीमारी थी और अटैक पड़ने से मौत हुई होगी। हलाकि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से उसे कोरोना के मृतकों की सूची मेें जोड़ा जा रहा है।
22 दिन पूर्व हुई थी कोरोना से पहली मौत
इससे पहले पॉजिटिव व्यक्ति की मौत 25 मई को हुई थी। शहर के रामगंज निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट मौत होने के बाद आई थी। लेकिन शव को प्रोटोकॉल के साथ कब्रिस्तान में दफनाया जा चुका था।