फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in UP: private secretary of Minister of State Sadhvi Niranjan Jyoti infected

Coronavirus in UP: राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निजी सचिव भी कोरोना संक्रमित

Mon, 30 Nov 2020 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: private secretary of Minister of State Sadhvi Niranjan Jyoti infected
सांकेतिक तस्वीर
केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निजी सचिव की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। केंद्रीय मंत्री कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती हैं। रविवार को निजी सचिव ने बताया कि मंत्री को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है, जिससे उनको राहत मिली है।
विज्ञापन


इधर, मूसानगर स्थित अच्युत ब्रम्हधाम अखंड परम धाम में मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना से हवन पूजन के साथ प्रार्थना सभा हुई। कानपुर में हुई जांच में केंद्रीय ग्रामीण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार को कस्बा समेत मंदिरों में लोग पूजा अर्चना शुरू कर दिए हैं। आश्रम में हवन पूजन किया जाता रहा। आश्रम में उपस्थित साधु संतों और लोगों ने विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ हवनाहुति दी। भाजपा नेता विद्यासागर त्रिपाठी, विजय सोनी, प्रधान विनोद निषाद, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सोनकर, विमल गुप्ता, व्यापारी अनिल कुमार, विशाल गुप्ता, राकेश कुमार ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, फोन पर निजी सचिव ने बताया कि उनकी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली से मूसानगर आश्रम के लिए निकले थे। एकांत में रहकर इलाज की प्रक्रिया के साथ नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed