{"_id":"5eb67b488ebc3e9025769c78","slug":"coronavirus-in-up-first-corona-positive-case-in-farrukhabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus update: फर्रुखाबाद में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus update: फर्रुखाबाद में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से आया था युवक
Sat, 09 May 2020 03:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 May 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
युवक को लेने घर पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। शमसाबाद कस्बा के मोहल्ला मीरादरवाजा निवासी युवक मुंबई में एक शॉपिंग स्टोर में काम करता था। वह 7 मई को टेंपो से वापस आया था। उसके साथ कन्नौज का एक युवक और कमालगंज के गांव सरायमेंदा निवासी दो युवक आए थे।
इन्हीं दोनों युवकों का टेंपो था। मीरादरवाजा में युवक को मिशन अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। वहां उसका नमूना जांच को भेजा गया था। इसके बाद उसे शमसाबाद के बाबा रामरक्षपाल अन्नपूर्णा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।
शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ व डाक्टरों की टीम बाबा रामरक्षपाल अन्नपूर्णा देवी इंटर कॉलेज पहुंची तो पता चला कि युवक वहां से चला गया है। इस पर टीम उसके घर पहुंची तो युवक वहां मिल गया।
विज्ञापन
उसे एंबुलेंस से कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। पूरे शमसाबाद को सील कर दिया गया है। वहां किसी को भी न अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर। युवक के घर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके साथ आए युवकों व उसके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे। फर्रुखाबाद में यह पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।