सेंट्रल यूपी-बुंदेलखंड में 820 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 13 जिलों में मिले 451 में 327 प्रवासी
यहां मरीजों की संख्या आधा सैकड़ा पार कर चुकी है। बुंदेलखंड के जालौन में कई दिनों से संक्रमण की रफ्तार रुकी हुई है। यहां 43 मरीज मिल चुके हैं। चित्रकूट में अब तक 38 मरीज मिल चुके हैं। सेंट्रल यूपी में अब तक 16 और बुंदेलखंड में पांच लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद सेंट्रल यूपी व बुंदेलखंड क्षेत्र में अप्रैल में कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए थे।
कुछ जिलों में जमाती संक्रमण लाएं तो कुछ में प्रवासी। लेकिन लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होते-होते प्रवासी संक्रमण का मुख्य कारक बन गए। जालौन में संक्रमण के मिलने का कारण न जमाती हैं, न ही प्रवासी। यहां कैसे संक्रमण आया इसका पता नहीं चल सका है। कन्नौज में पहला संक्रमित प्रवासी था। यहां एक साथ 12 प्रवासी संक्रमित मिल चुके हैं।
फतेहपुर में लॉकडाउन के सवा महीने बाद पहला मामला सामने आया था। फिर यहां अचानक रोज मामले बढ़ने लगे। सर्वाधिक 13 मामले एक ही दिन में रिकार्ड किए गए हैं। फर्रुखाबाद में सबसे पहले दंपति कोरोना पॉजिटिव निकले थे। पति मुंबई से संक्रमण लेकर आया था। फतेहपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार कर चुका है।
हो चुकी हैं 21 की मौत
कानपुर - बुंदेलखंड में अब तक 21 की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक 11 मौतें कानपुर में हुई हैं। उन्नाव में तीन मौत, जालौन और चित्रकूट में दो-दो, इटावा, फतेहपुर, महोबा में एक-एक की मौत हो चुकी है।
जिले प्रवासी कुल संक्रमित
- कन्नौज 48 57
- फतेहपुर 48 51
- हरदोई 46 50
- इटावा 29 50
- उरई 1 43
- चित्रकूट 33 38
- औरैया 10 32
- फर्रुखाबाद 33 34
- उन्नाव 32 35
- बांदा 14 23
- कानपुर देहात 19 20
- महोबा 9 12
- हमीरपुर 5 6
- कानपुर 4 369