फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Coronavirus in UP: Corona report also came positive after report of dowry murder

Coronavirus in UP: दहेज हत्या की रिपोर्ट के बाद कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

Sun, 21 Jun 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: Corona report also came positive after report of dowry murder
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उरई में महिला की दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के अगले ही दिन यानी रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस भी पसोपेश में पड़ गई है। सीओ सदर संतोष कुमार का कहना है कि मृतका की ससुराल उरई में और मायका झांसी में है। जबकि उसकी मौत ग्वालियर के अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन


लिहाजा विवेचनानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। झांसी के ग्राम समथर निवासी महिला क्षमा देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुषमा (26) की शादी अप्रैल 2019 में उरई के कुकरगवा निवासी साहिल उर्फ बॉबी उर्फ प्रेसिडेंट के साथ की थी।
विज्ञापन


साहिल ने स्वयं को रायपुर स्थित एक फैक्ट्री का मालिक बताया था। शादी के कुछ दिन बाद ही साहिल बेटी को छोड़कर रायपुर चला गया। इसके बाद 5-6 माह पूर्व ही ससुराल वाले भी बेटी को मायके समथर छोड़कर साहिल के पास रायपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से साहिल और उसके घरवाले फोन पर सुषमा से 50 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जिससे बेटी की मानसिक हालात बिगड़ती चली गई। मायके वालों ने ही सुषमा को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती 13 जून को बेटी का ब्रेन डेड होने से मौत हो गई।

इसके बाद 14 जून को शव लेकर उरई लौटे और पुलिस को पूरी बात बताते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग की। तब से शव भी यही मोर्चरी में रखा है। क्षमा ने बेटी की पूरी कहानी सोशल मीडिया में वायरल कर सुषमा के लिए इंसाफ की मांग भी की है।

उरई कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि शव की सैंपलिंग कराई गई थी ताकि कोरोना की आशंका दूर हो सके, लेकिन मायके वाले एफआईआर की जल्दी में थे। दोनो पक्षों के बीच दहेज उत्पीड़न का मामला पहले से ही चल रहा था।

लिहाजा पुलिस ने साहिल और उसके चार परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला शानिवार को दर्ज कर लिया। रविवार 21 जून को सुषमा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। सीओ का कहना है कि महिला ग्वालियर में भर्ती थी और मायके समथर में रह रही थी, इसलिए सभी बिन्दुओं पर जांच और सभी पक्षों से बात करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खुद को भगवान से जोड़ने की बात लिखी
सुषमा की मां के मुताबिक बेटी साहिल के व्यवहार से बुरी तरह टूट चुकी थी। वो जान गई थी कि साहिल ने अपनी असलियत छिपाकर उसे धोखा दिया है। यही वजह थी कि मौत से कुछ समय पहले ही बेटी ने वाट्सएप प्रोफाइल पर भगवान की फोटो लगाकर लिखा कि खुद को तुम संग जोड़ लिया है, तुम पर सब कुछ छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed