फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: Three corona infected including two health worker sisters

Coronavirus in Kanpur: दो हेल्थ वर्कर बहनों समेत तीन कोरोना संक्रमित, तीनों होम आइसोलेशन में

Tue, 04 Apr 2023 01:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 01:06 PM IST
सार

कानपुर में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांच महीने के बाद कोरोना के एक साथ तीन संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

 

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: Three corona infected including two health worker sisters
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कोरोना के संक्रमण का फैलाव शुरू हो गया है। सोमवार को दो युवतियों और एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवतियां बहनें हैं और स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ वर्कर हैं। दोनों कोविड अभियान में लगी हुई हैं। लोगों की सैंपलिंग के दौरान जुकाम-बुखार और खांसी के लक्षण आए तो जांच कराई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


33 वर्षीय संक्रमित गीतानगर और दूसरी 22 वर्षीय युवती काकादेव में रहती है। इसके अलावा यशोदानगर के 33 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है। यशोदानगर में यह कोरोना का दूसरा मामला है। संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। पांच महीने के बाद कोरोना के एक साथ तीन संक्रमित मिले हैं। कोविड पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट होने के बाद स्वास्थ्य की रैपिड रिस्पांस टीमों ने संक्रमितों के घर जाकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की। संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की गई।

विज्ञापन

जिला सर्वेलांस अधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों की हालत स्थिर है। इसके अलावा कोविड पोर्टल में नगर के नौ संक्रमित दिखाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो संक्रमितों की रिपोर्ट रिपीट हो गई है। इसके पहले चार महिलाओं को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दो संक्रमित महिलाएं नोएडा और दिल्ली में इलाज करा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एयरपोर्ट, बस अड्डे और स्वास्थ्य केंद्रों पर 1106 लोगों की सैंपलिंग की है। कुल सैंपलों में तीन पॉजिटिव हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर लक्षण उभरते हैं तो जांच करा लें जिससे समय से इलाज मिल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed