फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in kanpur News Updates: Big carelessness in Kanpur, Corona news

लापरवाही: संक्रमित का शव लेकर घूमते रहे परिजन और 11 घंटे घर में भी रखा

Mon, 12 Apr 2021 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Apr 2021 11:57 AM IST
सार

- स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई शव लेने नहीं पहुंचा
- परिजन साढ़े पांच हजार की निजी एंबुलेंस लेकर पहुंचे अंतिम संस्कार कराने

विज्ञापन
Coronavirus in kanpur News Updates: Big carelessness in Kanpur, Corona news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी गांधीग्राम में रविवार को कोरोना संक्रमित की मौत के बाद 11 घंटे तक शव उसके घर पर ही रखा रहा। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। परिजनों ने साढ़े पांच हजार रुपये में निजी एंबुलेंस बुलवाई। तब सिद्धनाथ घाट पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांधीग्राम निवासी युवक (36) गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार चार अप्रैल को वह घर आया था। तेज बुखार आने पर छह अप्रैल को प्राइवेट लैब से जांच कराई। रविवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सुबह नौ बजे उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आए और मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सुबह से लेकर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। परिजन के अंदर शव रखकर खुद बाहर बैठे रहे। पार्षद पति मनोज यादव ने बताया कि रात करीब आठ बजे प्राइवेट एंबुलेंस बुलवाकर शव ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed