{"_id":"5ed137508d87f33c8b26f97c","slug":"coronavirus-in-kanpur-migrant-labor-at-quarantine-center-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: क्वारंटीन सेंटर में ठहरा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव, 15 लोगों के लिए सैंपल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: क्वारंटीन सेंटर में ठहरा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव, 15 लोगों के लिए सैंपल, मचा हड़कंप
Sat, 30 May 2020 08:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 May 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में ठहरा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जिले के घाटमपुर-सजेती कस्बे स्थित एक गेस्टहाउस में क्वारंटीन प्रवासी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया है। उसके साथ ठहरे अन्य प्रवासियों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया है। 15 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित प्रवासी के परिजनों को कानपुर में क्वारंटीन कराया गया है।
सजेती की ग्राम पंचायत समुही के मजरा भूरा का डेरा निवासी एक अधेड़ (50) मुंबई में मजदूरी करता था। 25 मई को वह पड़ोसी गांव असवारमऊ के एक शख्स के साथ मुंबई से लौटा था। घाटमपुर के एक गेस्टहाउस में इन दोनों के साथ 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया था।
दो दिन घाटमपुर में रुकने के बाद 28 मई को उसे घर में क्वारंटीन करने के लिए भेजा गया था। देररात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने बताया कि पॉजिटिव अधेड़ को रामा मेडिकल अस्पताल और परिजनों को फजलगंज के एक क्वारंटीन सेंटर में रखवाया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गेस्टहाउस में ठहरे लोगों को अब राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में ठहराया गया है।