{"_id":"64363b378c279e9d7a0f3f65","slug":"coronavirus-in-kanpur-four-new-corona-infected-including-husband-and-wife-found-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Kanpur: पति-पत्नी समेत कोरोना के चार नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Kanpur: पति-पत्नी समेत कोरोना के चार नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 15
Wed, 12 Apr 2023 10:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
पति-पत्नी समेत कोरोना के चार नए संक्रमित और मिले हैं। अब तक कोरोना के 29 मरीज मिल चुके हैं। इसके साथ ही चार संक्रमितों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद एक्टिव केस 15 बचे हैं। इसके अलावा सोमवार को मिले दो संक्रमितों को मंगलवार को कोविड पोर्टल पर अपडेट किया गया है। रैपिड रिस्पांस टीमों ने छह संक्रमितों के घर जाकर काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की।
ट्रांसपोर्टनगर के रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 66 वर्षीय पत्नी को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही नवाबगंज के सूर्य विहार के रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति तथा विष्णुपुरी कालोनी की 30 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बुधवार को कराई जाएगी। सीएमओ की टीम ने कोरोना संदिग्ध 1398 लोगों की सैंपलिंग की। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एक भी सैंपल की जांच नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन की अपील है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
संचारी रोगों की बैठक की
संचारी रोगों के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर राज्य स्तर से नामित डॉ. ऋषि सक्सेना मौजूद रहे। जिन विभागों की गतिविधियां कम रही हैं। उनसे लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही जनमानस से अपील की गई कि संचारी रोग के संबंध में कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम (उर्सला)
9335301096