{"_id":"5f1d632d8ebc3e9f9416072d","slug":"coronavirus-in-kanpur-corona-test-to-be-doubled-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Kanpur: कानपुर में दोगुने होंगे कोरोना टेस्ट, अभी प्रतिदिन औसतन 1288 मरीजों की सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Kanpur: कानपुर में दोगुने होंगे कोरोना टेस्ट, अभी प्रतिदिन औसतन 1288 मरीजों की सैंपलिंग
Sun, 26 Jul 2020 04:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 26 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शहर में कोरोना टेस्टिंग दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज की सूचना मिलते ही टीम भेजकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे शनिवार को कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कोविड मरीजों की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की बात कही। वर्तमान में रोजाना औसतन 1288 मरीजों की सैंपलिंग हो रही है।
सर्विलांस टीमें घर-घर जाएं
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि सर्विलांस की टीमें घर-घर जाकर नियमित रूप से कोरोना संक्रमण मरीजों को लेकर सर्वे करें। पॉजिटिव मरीज मिलने पर उसको कोविड अस्पताल में रियल टाइम मॉनीटरिंग के साथ भर्ती कराया जाए। भर्ती होने के बाद उसके स्वास्थ्य की नियमित जानकारी परिवारजनों को दी जाए।
एंटीजन टेस्ट भी बढ़ाए जाएं
मुख्य सचिव ने एंटीजन टेस्ट बढ़ाए जाने की भी बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के संबंध में जागरूक करने, मोबाइल टेस्टिंग एवं टेस्टिंग बूथ बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि होम आइसोलेशन अवधि में देखभाल करने वाले और संबंधित चिकित्सालय के बीच संपर्क रहना प्रमुख अनिवार्यता है।

कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग में बरती जाए सतर्कता
कोविड मरीजों की कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग को पूरी सतर्कता के साथ करने तथा उसके सभी संपर्कों का पता लगाकर सैंपलिंग कराने को कहा। निर्देश दिया कि कोई भी प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीज का इलाज करता है तो भर्ती करने के समय ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना दे। अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं रखें।
थर्मामीटर लेकर जाएंगी सर्विलांस टीमें
सर्विंलास टीमों को और अधिक सक्रिय करने के साथ ही पल्स आक्सीमीटर व थर्मामीटर के साथ टीम में एक सुपरवाइजर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेडीकेटेड कंट्रोल रूम से कोविड मरीजों को संबंधित अस्पतालों में भेजे जाने, एंबुलेंस की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड के गंभीर रोगियों जैसे उच्च-रक्तचाप, किडनी, हृदय रोग आदि का एंटीजन टेस्ट किया जाए।
24 घंटे काम करेगा कोरोना कमांड सेंटर
पॉजिटिव मरीजों को ले जाने के लिए देरी से आने वाली मेडिकल टीमें और कंट्रोल रूम में दिए नंबर समय से नहीं उठने को लेकर जब पत्रकारों ने मुख्य सचिव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कमांड सेंटर 24 घंटे काम करेगा। कोरोना या अन्य मामलों से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।