फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in kanpur: Corona confirmed in 17 more people, 74 infected

Coronavirus in kanpur: कानपुर का रावतपुर नया हॉटस्पॉट, एक और संक्रमित की पुष्टि, पॉजिटिव केस 75

Mon, 20 Apr 2020 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in kanpur: Corona confirmed in 17 more people, 74 infected
कानपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। सोमवार सुबह 17 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी वहीं देर शाम कानपुर के रावतपुर में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद इलाके को नया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। पूर्व में मिले 17 कोरोना संक्रमित हॉटस्पॉट क्षेत्र कुली बाजार और अनवरगंज क्षेत्र के हैं।  
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग जमातियों के संपर्क में आए कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे। कोरोना संक्रमितों में 12 मरीज कुली बाजार व 5 अनवरगंज के हैं।
विज्ञापन


इन सभी की कोरोना जांच जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड-19 लैब में हुई। 103 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें 17 पॉजिटिव पाए गए। कुली बाजार में अब तक 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बताते चलें कि कानपुर में अब तक सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed