{"_id":"5e9d36638ebc3e7659674396","slug":"coronavirus-in-kanpur-corona-confirmed-in-17-more-people-74-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in kanpur: कानपुर का रावतपुर नया हॉटस्पॉट, एक और संक्रमित की पुष्टि, पॉजिटिव केस 75","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in kanpur: कानपुर का रावतपुर नया हॉटस्पॉट, एक और संक्रमित की पुष्टि, पॉजिटिव केस 75
Mon, 20 Apr 2020 08:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। सोमवार सुबह 17 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी वहीं देर शाम कानपुर के रावतपुर में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद इलाके को नया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। पूर्व में मिले 17 कोरोना संक्रमित हॉटस्पॉट क्षेत्र कुली बाजार और अनवरगंज क्षेत्र के हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग जमातियों के संपर्क में आए कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे। कोरोना संक्रमितों में 12 मरीज कुली बाजार व 5 अनवरगंज के हैं।
इन सभी की कोरोना जांच जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड-19 लैब में हुई। 103 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें 17 पॉजिटिव पाए गए। कुली बाजार में अब तक 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बताते चलें कि कानपुर में अब तक सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है।