{"_id":"643c1f1732537bb450013cc4","slug":"coronavirus-in-kanpur-20-corona-infected-including-two-doctors-found-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Kanpur: दो डॉक्टर समेत 20 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस 72 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Kanpur: दो डॉक्टर समेत 20 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस 72 हुए
Mon, 17 Apr 2023 12:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:01 AM IST
सार
कानपुर में रविवार को 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद में एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 72 हो गई है। इसके अलावा चार संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दो डॉक्टरों समेत 20 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक डॉक्टर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का है। शनिवार को आर्यनगर स्थित निजी अस्पताल में मरे चंदारी के 55 वर्षीय रोगी को आरटीपीसीआर जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके पहले मरीज का एंटीजन टेस्ट हुआ था। 20 संक्रमितों में उसका भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
नगर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 72 हो गई है। इसके अलावा चार संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए हैं। कोरोना संक्रमित सभी रोगियों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। कृष्णानगर के 39 वर्षीय रोगी का इस समय नोएडा में इलाज चल रहा है। आधार कार्ड में स्थानीय पता होने पर उसे पोर्टल पर नगर के खाते में डाला गया है। 29 वर्षीय एक संक्रमित का पता रिजर्व बैंक कॉलोनी लिखा हुआ है। लेकिन जब रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर गई तो पता गलत निकला।
विज्ञापन
बर्रा की एक 30 वर्षीय रोगी का मोबाइल नंबर और पता गलत निकला है। इसी तरह एक संक्रमित लखनऊ का रहने वाला है और पता नगर का लिखा है। एक संक्रमित झारखंड का रहने वाला है। रैपिड रिस्पांस टीम ने रोगियों की कॉंटैक्ट ट्रेसिंग भी की। इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर से संक्रमितों की मॉनीटरिंग की जा रही है। संक्रमित नवाबगंज, किदवईनगर, रावतपुर, केपीएम, आजादनगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कोरोना से मरने वालों की संख्या 1925 हुई
चंदारी के 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित रोगी की मौत कोविड पोर्टल पर रविवार को अपडेट हो गई। अब तक कोरोना से कुल 1925 रोगियों की मौत हुई है। रविवार को कुल 2002 लोगों की सैंपलिंग करके जांच हुई है। 1965 सैंपल सीएमओ की टीमों के हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 10 सैंपल और उर्सला में एक भी सैंपल की जांच नहीं हुई है। बाकी सैंपलों की जांच निजी पैथोलॉजियों में हुई है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी आधे से कम जांच हो रही हैं। नगर के लिए सैंपलिंग का लक्ष्य साढ़े चार हजार सैंपल प्रतिदिन का है।