{"_id":"6437b9179838f203220d8db3","slug":"coronavirus-in-hardoi-infection-confirmed-in-seven-new-people-23-active-cases-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in hardoi: सात नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 23 हुए एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in hardoi: सात नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 23 हुए एक्टिव केस
Thu, 13 Apr 2023 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:41 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सात और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव केस 23 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोनावायरस को लेकर लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। जिसका खामियाजा दिन पर दिन संकट की ओर गहराता चला जा रहा है। हरदोई में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में सात और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जिले में एक्टिव केस 23 हो गए हैं। कोरोना सैंपलिंग के प्रभारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। वहीं इनसे संबंधित या संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- घर से मास्क लगाकर निकले।
- दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
- सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- घर से मास्क लगाकर निकले।
- दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
- सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।