फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Coronavirus in hardoi: 4 more corona positive found in Hardoi, 234 infected

Coronavirus in UP: हरदोई में इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक समेत चार और पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 234

Wed, 01 Jul 2020 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in hardoi: 4 more corona positive found in Hardoi, 234 infected
हरदोई में इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक समेत चार और पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों में इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 234 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 49 हैं। 181 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वस्थ्य होकर अपने घर को जा चुके हैं। जनपद में अब तक कोरोना से चार मौतें भी हुई हैं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी हुई जांच रिपोर्ट के मुताबिक जनपद के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक (32) भी शामिल हैं। दरअसल इंडियन पोस्ट बैंक के प्रबंधक के भाई बैंक आफ बड़ौदा में लिपिक हैं।
विज्ञापन


लिपिक को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इंडियन पोस्ट बैंक के प्रबंधक ने भी अपनी जांच कराई थी और बीती 29 जून को वह भी संक्रमित पाए गए थे। इस पर इंडियन पोस्ट बैंक के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच भी कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट आने पर सहायक प्रबंधक को पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक प्रबंधक शहर में पूजा होटल वाली गली में स्थित एक स्कूल के निकट किराए के मकान में रहते हैं। मूल रूप से वह लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही (28) की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले सिपाही का परिवार पिछले चार वर्ष से नई दिल्ली में रह रहा है।
 

सिपाही के मुताबिक 14 जून को वह छुट्टी पर अपने घर दिल्ली गया था। तब उसकी तैनाती बेहटा गोकुल थाने में थी, लेकिन 16 जून को उसका तबादला सीओ हरपालपुर की पेशी में हो गया था। 23 जून को दिल्ली से वापस आने पर वह पुलिस लाइन में ही क्वारंटीन हो गया था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण 29 जून को उसने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच को नमूना दिया था।

बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी पत्नी भी लखनऊ में सिपाही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अवकाश लेकर उसके साथ रह रही थी। शहर में आशा नगर मोहल्ले में किराए के मकान में सिपाही रहता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी पत्नी की भी कोरोना की जांच को नमूना भेजा है और रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में ही रुकने को कहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी लेकिन पिछले कई वर्ष से दिल्ली के नागलोई इलाके में रहता था। चौहान थोक स्थित मकान बिकने के बाद उसका आना-जाना हरदोई होने पर भी ससुराल बावन विकास खंड के ग्राम सधईबेहटा तक ही सीमित था। बीती 28 जून को उक्त युवक दिल्ली से प्राइवेट बस से अपनी पत्नी (26) और पुत्री (4) के साथ हरदोई आया था।

हरदोई में चौहान थोक में ही स्थित अपने नाना के मकान गया था। पत्नी और पुत्री ने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। बुधवार दोपहर आई रिपोर्ट में पत्नी और पुत्री को पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed