{"_id":"5eca9cca8ebc3e907b73f0ea","slug":"coronavirus-in-hamirpur-1170-migrants-reach-shelter-home-send-samples-of-17-suspects-to-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 1170 प्रवासियों को पहुंचे शेल्टर होम, 17 संदिग्धों के सैंपल कानपुर जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 1170 प्रवासियों को पहुंचे शेल्टर होम, 17 संदिग्धों के सैंपल कानपुर जांच को भेजे
Mon, 25 May 2020 02:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में चार कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं बाहर से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात से रविवार शाम तक कुल 1170 प्रवासी शेल्टर होम पहुंचे। जिसमें 738 प्रवासियों को रोडवेज से लाया गया तो 432 पैदल व अन्य साधनों से आए।
जिला अब ऑरेंज जोन में है। जिले में चार संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के शेल्टर होम में मौजूद नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने बताया दूसरे प्रदेशों से रोजाना प्रवासी बसों से लाए जा रहे हैं। कहा शनिवार रात से अब तक कुल 1170 प्रवासी शेल्टर होम में लाए गए हैं।
कहा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रवासियों का चेकअप कर प्रमाणपत्र दिया। चेकअप के बाद संबंधित तहसील भेजकर 21 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा आए हुए मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था है। उन्हें किचन किट देकर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
17 संदिग्धों के सैंपल कानपुर भेजे
अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली व मुंबई जैसे महानगरों से आने वाले प्रवासियों की रोजाना शेल्टर होम में जांचकर सैंपल लिया जा रहा है। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया संदिग्ध लोगों का मेडिकल चेकअप हो रहा है। रविवार को 17 संदिग्धों के सैंपल कानपुर भेजे गए हैं। अभी तक कुल 1042 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 954 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।