फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: decreasing speed of infection, all negative in 708 samples

Coronavirus: घट रही संक्रमण की रफ्तार, 708 सैंपल में सभी निगेटिव, क्वारंटीन कराने का मिल रहा लाभ

Mon, 18 May 2020 10:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: decreasing speed of infection, all negative in 708 samples
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से 36 घंटे में जारी गई 708 सैंपल रिपोर्ट में एक भी केस पॉजिटिव नहीं है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कोविड संक्रमण का फैलाव सुस्त पड़ा है। इसके साथ ही लोगों में इम्युनिटी सिस्टम बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन


जिन्हें कोविड का हल्का-फुल्का संक्रमण हुआ भी होगा उनमें एंटी बॉडीज विकसित हो गई होंगी। इसके साथ ही 14 दिन गुजरने पर निगेटिव हो गए होंगे। ये सभी सैंपल हॉट स्पॉट एरिया के अलावा उन क्षेत्रों से लिए गए थे जहां से अभी तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। 
विज्ञापन



 

Coronavirus: decreasing speed of infection, all negative in 708 samples
सभी की हुई जांच - फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से रविवार सुबह-शाम मिलाकर 527 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें सभी सैंपल निगेटिव रहे हैं। इसके बाद सोमवार सुबह 181 लोगों को रिपोर्ट आई। इसमें सभी सैंपल कोरोना निगेटिव रहे हैं।

कानपुर नगर और आसपास के इलाकों में इससे कोरोना संक्रमण इस बीच सुस्त पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसके पीछे एक खास वजह बताई जा रही है। लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने के साथ ही कोविड केस ढूंढने और इनके संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन करने में तत्परता दिखाई गई।

जो भी पॉजिटिव मिला उसे तत्काल क्वॉरंटीन किया गया ऐसे में संक्रमण ज्यादा फैल नहीं सका। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि पॉजिटिव केस के इलाज शुरू कराने और संदिग्धों को क्वॉरंटीन करने में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed