फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus Cases in kanpur News Updates: Rising level three patients

लापरवाही बनी मुसीबत: मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी, बढ़ रहे लेवल थ्री के रोगी

Wed, 14 Apr 2021 09:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Apr 2021 09:42 AM IST
सार

- कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग पड़ी कमजोर, हर तरफ निकल रहे पॉजिटिव केस

विज्ञापन
Coronavirus Cases in kanpur News Updates: Rising level three patients
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड अस्पतालों में लेवल थ्री के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। लोगों केे देर से अस्पताल आने और कोरोना संक्रमण से बचाव के संसाधन अपनाने में कोताही बरतने से हालात बिगड़ रहेे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग मास्क नहीं लगाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन


हैलट के न्यूरो साइंसेज लेवल थ्री कोविड अस्पताल में रोगियों की आने के कुछ घंटों बाद मौत हो जा रही है। किदवई नगर के रहने वाले एक कोविड पॉजिटिव रोगी को जब घर से लोग हैलट लेकर चले तो आक्सीजन सेच्युरेशन 80 फीसदी था। अस्पताल पहुंचने पर जब जांच की गई तो ऑक्सीजन सेच्युरेशन 50 फीसदी निकला।
विज्ञापन


अगले दिन मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि हर रोज स्थिति बिगड़ रही है। लोग बीमार पड़ने के बाद देर से घर से निकलते हैं। इसके बाद नर्सिंगहोमों के चक्कर लगाते हैं। कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश सिंह सचान ने बताया कि अस्पताल का आईसीयू फुल है। रोगी खराब स्थिति में आ रहे हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ.जीके मिश्रा ने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने और रोगियों को समय से अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीमों की संख्या बढ़ाने लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर गरमा गए पुराने हॉटस्पॉट
अभी तक शांत पड़े पुराने हॉटस्पॉट फिर गरमा गए हैं। किदवईनगर, गोविंदनगर, स्वरूपनगर, तिलक नगर, चमनगंज, कर्नलगंज, जाजमऊ, कल्याणपुर, नवाबगंज, ज्योरा, बाबूपुरवा, बर्रा आदि हॉटस्पॉट में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बीते साल का जो सबसे बड़ा हॉटस्पॉट कुलीबाजार था, वह अभी शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed