फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus: Advice to check for fever and cough

कोरोना की तरह फ्लू में भी नहीं मिला रहा स्वाद, बुखार व खांसी आने पर जांच कराने की सलाह

Mon, 14 Dec 2020 09:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: Advice to check for fever and cough
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना का एक लक्षण सामान्य फ्लू में भी मिल रहा है। इसके मरीजों को भी खाने-पीने की चीजों का स्वाद नहीं मिल रहा। जबकि जांच में इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में सामान्य मौसमी बीमारियों के लक्षण बदल रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों में पहुंच रहे सिर्फ फ्लू के लक्षण वाले भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव से फ्लू का हमला तेज हो गया। बच्चे, बड़े सभी इसकी चपेट में हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों में अजीब मिश्रित लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेेसर डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि फ्लू के मरीजों में स्वाद न मिलने का लक्षण नया है। जब मरीज स्वाद न मिलने के साथ सूंघने की शक्ति जाने का लक्षण बता रहा है तो कोरोना की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक फ्लू के कारण प्रतिरोधक क्षमता घटने से कोरोना संक्रमण में निमोनिया हो जा रहा है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जुकाम, बुखार, नजला होने पर डॉक्टर कोरोना जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed