फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Vaccine Trial: Juvenile trials ranging from two years to 17 years 11 months will be included, proposal sent

Corona Vaccine Trial: दो साल से 17 साल 11 महीने तक के किशोर ट्रायल में होंगे शामिल, भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 19 May 2021 08:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 May 2021 08:43 AM IST
सार

दो साल से 17 साल 11 महीने तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीन का कानपुर में ट्रायल का प्रस्ताव आईसीएमआर को भेजा गया है।

विज्ञापन
Corona Vaccine Trial: Juvenile trials ranging from two years to 17 years 11 months will be included, proposal sent
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर स्वेदशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के बच्चों में ट्रायल की उम्मीद पैदा हो गई है। हो सकता है कि इसी सप्ताह इस संबंध में मंजूरी मिल जाए। वैक्सीन के ट्रायल का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


आईसीएमआर को इस संबंध में हरी झंडी दिखानी है। इसके पहले शहर के प्रखर अस्पताल में कोवाक्सिन का ट्रायल हुआ था, जिसमें 18 साल से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया था। उम्मीद है कि बच्चों की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शहर अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


पूर्व डीजीएमई और कोवाक्सिन ट्रायल के सह अनुसंधानकर्ता प्रोफेसर वीएन त्रिपाठी ने बताया कि उम्मीद है कि बहुत जल्द स्वीकृति मिल जाए। उन्होंने बताया कि बच्चों के ट्रायल में दो साल से 17 साल 11 महीने 29 दिन उम्र के किशोरों का शामिल किया जाएगा। फेज एक और फेज टू में सौ वॉलिंटियर हो सकते हैं। इसके बाद तीसरे फेज में वॉलिंटियर की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed