फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Vaccination: Vaccine to five more children, now safety profile will be checked

Corona Vaccination: पांच और बच्चों को टीका, अब सेफ्टी प्रोफाइल होगा चेक, कुल 20 बच्चों को लगी वैक्सीन

Fri, 11 Jun 2021 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Jun 2021 02:10 AM IST
सार

अब तक कुल 20 बच्चों को डोज लग चुकी है। ये सभी वालंटियर छह से 18 साल के बीच की उम्र के हैं। अब इनका सेफ्टी प्रोफाइल तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Corona Vaccination: Vaccine to five more children, now safety profile will be checked
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर में कोवाक्सिन के ट्रायल में गुरुवार को पांच और बच्चों को डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 20 बच्चों को डोज लग चुकी है। ये सभी वालंटियर छह से 18 साल के बीच की उम्र के हैं। अब इनका सेफ्टी प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। इसमें सुरक्षा, इम्यूनोजेेनोसिटी आदि मानक देखे  जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सबसे कम उम्र दो साल के वालंटियर की बारी आएगी। सबसे छोटी उम्र के होने से दो साल के बच्चों के वैक्सीनेशन में बहुत एहतियात बरती जा रही है। ट्रायल के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर पूर्व डीजीएमई प्रो. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों की वैक्सीन के दूसरे चरण का यह पहला ट्रायल है।
विज्ञापन

इसमें देशभर के ट्रायल सेंटरों में कुल 425 बच्चों को वैक्सीन लगनी है। बच्चों के तीनों आयुवर्गों में 175 वालंटियर हैं। ये आयुवर्ग दो से छह साल, छह से 12 साल और 12 से 18 साल के हैं। बताया कि यह ट्रायल होने के बाद अगले चरण में बड़ी संख्या में वालंटियर शामिल किए जाएंगे।

इनकी संख्या हजारों में रहेगी। बच्चों का मामला होने से पूरी संवेदनशीलता और एहतियात बरती जा रही है। वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने वाले वालंटियर बच्चों में 80 फीसदी डॉक्टरों से संबंधित हैं। इस ट्रायल में डॉक्टर बहुत उत्साह दिखा रहे हैं।

प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों को वैक्सीन की दशमलव पांच एमएल की डोज दी गई है। इतनी ही डोज बड़ों को भी दी जाती है। बताया कि जिन्हें वैक्सीन लगी है, उनका सेफ्टी प्रोफाइल देखने के बाद दो साल की उम्र के ग्रुप को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी तारीख आईसीएमआर बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed