{"_id":"5e8584c48ebc3e769f5e7066","slug":"corona-suspected-patient-dies-in-hallet-hospital-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत, हड़कंप
Thu, 02 Apr 2020 12:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर के हैलट अस्पताल के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज की गुरुवार सुबह मौत हो गई। महिला मरीज की मौत से हड़कम्प मच गया। महिला का सैम्पल दो दिन पहले लिया गया था। बताया जा रहा है कि शाम तक उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। महिला में कोरोना जैसे लक्षण होने पर बुधवार सुबह आईसीयू में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली से आई 60 वर्षीय महिला हैलट के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती थी लेकिन कोरोना के लक्षण और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें हैलट के मेटरनिटी विंग में बने कोविड वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया था। महिला का शव सील कर परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन उसे खोलने की मनाही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ल ने कहा कि सैम्पल रिपोर्ट आ जाए तभी साफ तौर पर कोरोना से मौत की पुष्टि की जा सकेगी।
विज्ञापन