{"_id":"5ec19bfc8ebc3e906955159a","slug":"corona-ramadevi-news-knp560673889","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जीते 21 पुलिस वाले, घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जीते 21 पुलिस वाले, घर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर में कोरोना संक्रमित हुए 25 पुलिसकर्मियों में 21 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बचे हुए चार पुलिसवालों की दूसरी रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। ऐसे में महकमे ने राहत की सांस ली है।
ताबड़तोड़ 25 पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की वजह से कई दरोगा, सिपाही और बड़ी संख्या में उनके परिजनों को क्वॉरंटीन करना पड़ा था। बताया गया कि बचे हुए चार पुलिसवालों की रिपोर्ट मंगलवार तक आ जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि क्वॉरंटीन में भेजे गए पुलिसवालों का भी समय पूरा हो चुका है। धीरे-धीरे उन्हें ड्यूटी पर भेजा जाएगा। प्रतिसार निरीक्षक प्रथम सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार तक 21 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। केवल चार पुलिसकर्मी ही रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना में भर्ती हैं। पनकी के केडीए ड्रीम में क्वॉरंटीन 21 पुलिसकर्मी भी रविवार को घर पहुंच गए हैं।