{"_id":"60cba5b78ebc3e32ca1ee12e","slug":"corona-patients-not-found-in-590-villages-akbarpur-news-knp6348320198","type":"story","status":"publish","title_hn":"590 गांवों में नहीं मिले कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
590 गांवों में नहीं मिले कोरोना मरीज
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए एक आंकड़े के मुताबिक जिले के 590 राजस्व गांवों में एक भी व्यक्ति कोरोना की चपेट में नहीं आया। वहीं 389 गांवों में करीब छह हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 76 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े में बताया गया कि जिले में कुल राजस्व गांवों की संख्या 979 है। इसमें 389 राजस्व गांव में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। इन गांवों के करीब 5852 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 5762 संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं। हालांकि 76 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान भी चली गई।
सबसे कम अकबरपुर ब्लाक के 90 के सापेक्ष 10 गांवों में ही कोरोना का संक्रमण फैला था। जबकि डेरापुर ब्लॉक के 75 गांवों के सापेक्ष 62 गांव के लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि अन्य जिलों के सापेक्ष कानपुर देहात की स्थित बेहतर है। इसका एक मात्र कारण जागरूकता है।
विज्ञापन
इसके लिए लगातार जिला प्रशासन की ओर से अफसरों व कर्मचारियों के माध्यम से नगरीय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में जागरूकता व टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से करीब 60 आरआर टीमें काम कर रही हैं। लगातार वैक्सीनेशन हो रहा है। लोगों को अभी भी सैनिटाइजर व मास्क पहनने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।
संक्रमितों का तीन कोविड अस्पताल में हुआ उपचार
कानपुर देहात। संक्रमितों के लिए ट्रामा सेंटर में एक एल-वन व एक एल-टू सहित केंद्रीय विद्यालय में एक एल-वन अस्पताल खोला गया। यहां मरीजों का उपचार किया गया। इससे जिले में अब तक संक्रमित हुए 5852 लोगों में 5762 लोग ठीक होकर घर पहुंच सके।
जिले के 87136 लोगों की हो चुकी जांच
कानपुर देहात। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद शासन की ओर से ज्यादा से ज्यादा जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिले में जांच की रफ्तार देखने को मिली। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि अभी तक 87136 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सबसे ज्यादा सरवनखेड़ा में 11675 व सबसे कम मैथा में 5426 लोगों की कोरोना जांच की गई।
कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर व आरआरटीम लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। यही कारण है कि जिले में काफी संख्या में ऐसे गांव हैं जहां लोगों ने नियमों का पालन किया और वह संक्रमण से अभी तक बचे हैं। अभी भी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
- सौम्या पांडेय, सीडीओ