{"_id":"5ed1701b8ebc3e904359f7d7","slug":"corona-kanpur-news-knp56273291","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडजोन बाबूपुरवा में फैल रही संक्रमण चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडजोन बाबूपुरवा में फैल रही संक्रमण चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। रेडजोन बाबूपुरवा में कोरोना संक्रमण की चेन रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां ढील मिलते ही संक्रमण फैलने लगा है। यहां मुंशीपुरवा की गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। वहीं, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिस अज्ञात के संक्रमण की रिपोर्ट जारी की थी उसकी पहचान बगाही के बुजुर्ग (70) के रूप में हुई है। क्षेत्र में दो लोगों के संक्रमित मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के घरों के आसपास के इलाके सील करा दिए। एसीएम द्वितीय व सीओ ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।
थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार मुंशीपुरवा में रहने वाली गर्भवती महिला का उर्सला में इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। डॉक्टरों ने उसकी जांच कराई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, बगाही में रहने वाले बुजुर्ग करीब 15 दिनों से घर से लापता थे। करीब चार दिनों पहले परिजनों ने उन्हें खोजा तो उनकी तबीयत खराब थी। डॉक्टरों ने उनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की। बुजुर्ग भी संक्रमित मिला। एसीएम द्वितीय अमित राठौर व सीओ आलोक सिंह ने लोगों से बातचीत कर उन्हें सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। शाम को नगर निगम की टीम ने इलाके में सैनिटाइजेशन कराया।