फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona infection reduced but deaths more, 28 succumbed in 24 hours, most of the symptoms are severe

Corona In Kanpur: कोरोना संक्रमण घटा पर मौतें ज्यादा, 24 घंटे में 28 ने दम तोड़ा, ज्यादातर में गंभीर लक्षण

Mon, 10 May 2021 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 May 2021 11:03 PM IST
सार

बीते 24 घंटे के अंदर 13 अस्पतालों में 28 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कई रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना से मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
Corona infection reduced but deaths more, 28 succumbed in 24 hours, most of the symptoms are severe
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर में कोरोना से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर 13 अस्पतालों में 28 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कई रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना से मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है। इस आंकड़े में होम आइसोलेशन और छोटे नर्सिंगहोमों में मरने वाले रोगी शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


चिंता की बात यह है कि कोरोना से अब युवाओं की भी मौत होने लगी है। ज्यादातर रोगियों में कोरोना के गंभीर लक्षण रहे। हालांकि, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा गिरा है। सोमवार को 462 नए संक्रमित मिले। एक्टिव केस घटकर 8299 रह गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े कम दिखाने के खेल का अमर उजाला ने खुलासा किया तो स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था में सुधार किया है।
विज्ञापन

रविवार के बाद सोमवार को भी विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कोरोना के संक्रमण से हुई सभी मौतों का ब्योरा सार्वजनिक किया गया। इसके मुताबिक, कोरोना संक्रमित 10 रोगियों की मौत हैलट में हुई। रामा मेडिकल कॉलेज और चांदनी अस्पताल में चार-चार संक्रमित मरीजों की जान गई।

साथ ही कांशीराम अस्पताल, नारायणा मेडिकल कॉलेज, केएमसी, कृष्णा सुपर स्पेशियलिटी, अपोलो अस्पताल, फॉर्च्यून अस्पताल, एसपीएम हॉस्पिटल, फैमिली हॉस्पिटल, लाइफट्रॉन और द्विवेदी अस्पताल में एक-एक संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया।

कोई बीमारी नहीं, सिर्फ संक्रमण ने ले ली जान
मरने वाले रोगियों में 32 व 35 साल की दो महिलाएं और 38 व 36 साल के दो पुरुष भी हैं। ये कोमॉर्बिड नहीं थे। कोरोना संक्रमण के बाद इन्हें निमोनिया हुआ और सांस तंत्र फेल हो गया। इसी तरह कोमॉर्बिड रोगियों में भी कोरोना के गंभीर लक्षण उभर आए थे। अस्पतालों में इस वक्त आने वाले अधिकतर रोगियों का वायरल लोड बढ़ा हुआ है। हैलट का आईसीयू गंभीर रोगियों से फुल है। कोरोना से अब तक नगर में 1495 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed