फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona infected found in kanpur dehat after six months, the young man had returned from Mumbai and Gujarat

छह माह बाद जिले में मिला कोरोना संक्रमित, मुंबई और गुजरात से घूमकर लौटा था युवक

Thu, 30 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona infected found in kanpur dehat after six months, the young man had returned from Mumbai and Gujarat
कानपुर देहात। जनपद में करीब छह माह बाद एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक पहले मुंबई और फिर गुजरात घूमने गया था। युवक के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने उसे होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं उसके संपर्क में आए 35 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए कानपुर भेजा है।
विज्ञापन

मलासा ब्लॉक निवासी एक युवक 12 दिसंबर को मुंबई और फिर गुजरात घूमने गया था। वहां से 23 दिसंबर को वापस आया तो उसे पेशाब करने में कुछ दिक्कत हो रही थी। इस पर 27 दिसंबर को वह मलासा सीएचसी में इलाज के लिए गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टरों ने जनपद से बाहर जाने की बात पूछी तो उसने मुंबई और गुजरात घूमने जाने की बात बताई। इसके बाद चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए युवक का सैंपल लिया और जीएसवीएम कानपुर भेज दिया। बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में युवक संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की जांच के लिए युवक का सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजा गया है। इसके साथ ही उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया है। डॉक्टरों की टीम ने उसके परिवार के 10 लोगों व उसके संपर्क में आये 25 लोगों के सैंपल लेकर कानपुर भेजे हैं। डॉक्टर लगातार संक्रमित युवक के संपर्क में है।

मलासा ब्लॉक का एक युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है। उसमें लक्षण नहीं मिले, इस पर उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजा गया है। -डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed