फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Corona patient dies in the morning, dead body kept till night

Corona In Kanpur: कोरोना रोगी की सुबह मौत, रात तक रखा रहा शव, सीएमओ कार्यालय से बताया गया कि सुबह आएगा वाहन

Mon, 03 Aug 2020 02:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: Corona patient dies in the morning, dead body kept till night
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कानपुर उन्नयन बस्ती की बगिया क्रॉसिंग निवासी एलिम्को में काम करने वाले 38 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की रविवार सुबह सात बजे मंधना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई वाहन नहीं भेजा गया और निजी वाहन से शव ले जाने की अनुमति नहीं दी। 12 घंटे केे बाद बताया गया कि वाहन सोमवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाएगा। युवक की चार दिन से तबीयत खराब थी। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई पर उसे कोई लेने नहीं आया था।
विज्ञापन


शनिवार को हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से उसे कोविड अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्र के सुनील कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए सीएमओ कार्यालय फोन किया गया तो वहां के कर्मचारी ने बताया कि वाहन अभी आ रहा है पर आया नहीं। शनिवार शाम को सात बजे बताया कि सुबह सात बजे वाहन आएगा। मरने वाले रोगी की मां भी बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed