{"_id":"6066226c8ebc3ec89c781565","slug":"corona-akbarpur-news-knp62101863","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एएनएम ने मोबाइल पर बात करते हुए महिला को दी कोविड वैक्सीन की डबल डोज, खबर सुन मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम ने मोबाइल पर बात करते हुए महिला को दी कोविड वैक्सीन की डबल डोज, खबर सुन मच गया हड़कंप
Fri, 02 Apr 2021 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
कोविड-19 की वैक्सीन
- फोटो : pixabay
कानपुर देहात के रूरा में मंडौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ने लापरवाही करते हुए महिला को कोविड वैक्सीन की डबल डोज दे दी। इससे हड़कंप मच गया। शिकायत पर चिकित्सा प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। गुरुवार को मंडौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा था।
गांव की कमलेश कुमारी वैक्सीन लगवाने गई थी। वैक्सीनेटर एएनएम अर्चना ने वैक्सीन की एक डोज दी। कमलेश कुमारी को निगरानी के लिए कुछ देर रोक लिया गया। आरोप है कि एएनएम ने लापरवाही के चलते मोबाइल पर बात करते कमलेश कुमारी को वैक्सीन की डबल डोज दे दी।

शिकायत कमलेश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी. डॉ राकेश कुमार से की। उन्होंने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया और करीब एक घंटे तक निगरानी में रखा। गनीमत रही कि महिला को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महिला को किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सीएचसी अधीक्षक अकबरपुर आईएच खान ने बताया कि कोरोना टीका की डबल डोज से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है। जानकारी मिली है कि डबल डोज लगाने जा रही थी लेकिन नहीं लगाई। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
अधिक उम्र के लोगों को पहले लगाएं वैक्सीन
कानपुर देहात। गुरुवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कोविड वैक्सीनेशन व गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कोरोना टीकाकरण की व्यवस्थाओं में सुधार को कहा। वहीं 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने में हो रही परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त साहब लाल, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह, डीडीओ गोरखनाथ मौजूद रहे।