{"_id":"5f32fbbb8ebc3e3ca03aa715","slug":"corona-akbarpur-news-knp576393963","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के भाई समेत 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के भाई समेत 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कंचौसी में कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मंगलवार को सांसद के भाई और उनकी पत्नी समेत 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। संबंधित क्षेत्रों को सील कर सैनिटाइज किया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 398 हो गई है।
सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में अकबरपुर के नवाबपुर व बंसनपुरवा गांव में एक-एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। रूरा के वार्ड नंबर एक व दो में दो युवक पॉजिटिव मिले। एंटीजन किट से अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच हुई। झींझक कंचौसी में एंटीजन किट से जांच की गई।
इसमें अकबरपुर सांसद के भाई व उनकी पत्नी, वहां काम करने वाले दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। किट से हुई जांच में डेरापुर में एक किशोरी, पुखरायां में एक युवक, शिवली में एक किसान व एक मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को दस लोगों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एक संक्रमित सैनिटाइजर पीने से मरा था। जिले में एक्टिव केस 156 हैं।
विज्ञापन
जिले में बनाई जा रही अस्थाई जेल
कानपुर देहात। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में अस्थाई जेल बनाई जा रही है। नए बंदियों को अब जिला जेल में नहीं रखा जाएगा।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अकबरपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में अस्थाई जेल बनाई जा रही है। अधिकारियों ने अस्थाई जेल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बंदियों की सुरक्षा के लिए वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया आस्थाई जेल में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. आकाश कुमार सिंह व डॉ. महेशनाथ को नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।