फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cooch Behar Under-19 Cricket Trophy: Uttar Pradesh takes a 128-run lead over Chhattisgarh

कूच विहार अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉफी : यूपी ने छत्तीसगढ़ पर बनाई 128 रन की बढ़त

Tue, 25 Nov 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Under-19 Cricket Trophy: Uttar Pradesh takes a 128-run lead over Chhattisgarh
कानपुर। बीसीसीआई की कूच विहार अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छत्तीसगढ़ के खिलाफ 128 रन की बढ़त बना ली है। छत्तीसगढ़ की पहली पारी 180 रनों पर समेटने के बाद यूपी ने दूसरे दिन तक 101 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कार्तिकेय सिंह 47 और कार्तिक छह रन बनाकर क्रीड पर डटे हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से विदान जैन ने दो विकेट, रुद्र प्रताप, धनंजय, मोहम्मद फैज और यश कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


सहारनपुर के सॉलिटियर मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में यूपी टीम ने सोमवार को अपनी पहली पारी के एक विकेट पर 41 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम का दूसरा विकेट 68 रन पर गिरा। यूपी के कैफ रहमान को 15 रन पर विदान ने कृष्णा के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कप्तान भव्य गोयल और अनमोल ने तेज शॉट लगाते हुए यूपी को 100 रन तक पहुंचाया। अनमोल ने शानदार 73 रनों की पारी खेली। इसके बाद 178 रन पर धनंजय ने अनमोल को आउट किया। थोड़े ही अंतराल पर अयान को पांच रन पर मोहम्मद फैज ने आउट कर चौथा नुकसान पहुंचा।

वहीं भव्य गोयल ने सधी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भावी शर्मा के साथ मिलकर टीम को 200 रन तक पहुंचाया। इसके बाद भावी शर्मा को 31 रन पर रुद्र प्रताप ने बोल्ड किया जबकि भव्य गोयल को यश कुमार ने बोल्ड कर छठा झटका दिया।


इसके बाद कार्तिकेय सिंह और आदित्य सिंह ने तेजी से रन जुटाए। इसी बीच विदान जैन ने आदित्य को बोल्ड कर यूपी को सातवां झटका दिया। अंत में कार्तिकेय और कार्तिक ने मिलकर टीम को 300 के पार पहुंचाया। उत्तर प्रदेश अब तीसरे दिन तेजी से रन बनाकर छत्तीसगढ़ को बड़ी बढ़त देने की कोशिश करेगा ताकि मैच में अपनी स्थिति और मजबूत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed