फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Controversy over vaccination, stone pelting, head burst from rifle

वैक्सीनेशन को लेकर विवाद, पथराव, रायफल से सिर फोड़ा

Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Controversy over vaccination, stone pelting, head burst from rifle
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली के असुवापुर गांव में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रधान पक्ष के दबाव बनाने पर विवाद हो गया। अभद्रता के बीच किसी ने रायफल से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव के लिए आई उसकी मां व एक अन्य महिला को भी पीटा गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पथराव किया तो प्रधान पक्ष के लोग कार से भाग निकले।
विज्ञापन

इस दौरान रायफल मौके पर ही छूट गई। बाद में कार आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रधान पक्ष से आए गोंडा में तैनात डिप्टी कमिश्नर व चालक घायल हो गए। एसडीएम व कोतवाल भी गांव पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने रायफल बरामद की है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

श्यामसुंदरपुर के मजरा असुवापुर में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया था। इसके लिए वैक्सीनेटर उर्मिला व पूजा स्कूल में लगे कैंप में पहुंची। इस दौरान प्रधान रामकिशोरी के रिश्तेदार डढ़वापुर निवासी व गोंडा जिले में तैनात समाज कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र सिंह, चंदन सचान, गुलाब व दो अन्य लोग भी कैंप पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन लोगों ने ग्रामीणों के घर जाकर टीकाकरण कराने की बात कही। प्रधान पक्ष के लोग जब गांव निवासी आशीष उर्फ महेश के घर पहुंचे तो टीकाकरण को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर किसी ने आशीष को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद रायफल लिए युवक ने बट मारकर आशीष का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव को आई आशीष की मां प्रेमा व पड़ोस की कमला को भी पीट दिया।
इधर शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। लोगों ने पत्थर फेंककर प्रधान पक्ष के लोगों को खदेड़ा तो भागने की हड़बड़ी में युवक की रायफल गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते वक्त प्रधान समर्थकों की कार गांव के मोड़ पर बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक अभिनव व अवकाश पर आए गोंडा में तैनात डिप्टी कमिश्नर घायल हो गए।
कोतवाली पहुंचे डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों पर पथराव कर कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं घायल आशीष ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है। कोतवाल रामबहादुर पाल ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे की शिकायत की है।
आशीष ने जितेंद्र सिंह, चंदन सचान, गुलाब सचान समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं जितेंद्र सिंह ने अश्वनी पांडेय, इंद्र कुमार वर्मा, आशीष, जालिया के परिवारीजनों समेत 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधान पक्ष से आशीष की चुनावी अनबन है। बरामद रायफल के लाइसेंस की जानकारी कराई जा रही है।
नायब तहसीलदार के कहने पर लगा था कैंप
कानपुर देहात। नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने अमरौधा के पीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान से असुवापुर में पचास लोगों के लिए टीकाकरण कैंप लगवाने की बात कही थी। नायब तहसीलदार के अनुरोध पर पीएचसी प्रभारी ने यहां वैक्सीनेटर को दोपहर में भेजा था।
इसके बाद प्रधान समर्थक गांव में लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाने गए। हालांकि इस दौरान झगड़ा हो गया और बिना टीकाकरण के वैक्सीनेटर लौट गए। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि झगड़ा होने पर कोई टीका नहीं लग सका। स्कूल गांव के बाहर है। वहां वैक्सीनेटर मौजूद थी कोई स्वास्थ्य कर्मी घायल नहीं है।
एएनएम ने जबरन टीकाकरण कराने की कही बात
कानपुर देहात। असुवापुर में हुई घटना को लेकर अफसरों के बयानों में विरोधाभास है। इससे साफ है कि घटना को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास हो रहा है। अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि एएनएम उर्मिला सचान वैक्सीन लगाने असुवापुर गई थी।
उसने मौखिक तौर पर बताया है कि 27 वर्ष के युवक को जबरन टीका लगाने के लिए भेजने को लेकर विवाद हुआ। जबकि मौजूदा समय में 45 या उससे अधिक की उम्र के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। एएनएम से लिखित जवाब मांगा गया है। इधर एसडीएम ने चुनावी रंजिश को घटना की वजह बताया है।

गांव का 27 वर्षीय युवक महेश स्वास्थ्य टीम पर जबरन वैक्सीन लगवाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर चुनावी रंजिश के कारण प्रधान पक्ष व विपक्ष में वाद विवाद की स्थिति हुई। कुछ लोगों ने पथराव किया इसमें दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। घटना की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
- दीपाली कौशिक, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed