फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Controversial message wrote on wall by hindu jagran manch in unnao

उन्नाव में हिंदू जागरण मंच का फरमान: मंदिर के आसपास दुकानें न लगाएं गैर हिंदू

Thu, 31 Mar 2022 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Mar 2022 12:37 PM IST
सार

उन्नाव जिले में हिंदू जागरण मंच द्वारा दीवारों पर वॉल पेंटिंग बनवाई गई है, जिसमें लिखा है कि मंदिरों के आसपास गैर हिंदुओं की दुकान लगाना सख्त मना है। इससे पहले भी हिंदू जागरण मंच ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मंदिरों व धार्मिक आयोजन स्थलों के आसपास स्वच्छता व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Controversial message wrote on wall by hindu jagran manch in unnao
हिंदू जागरण मंच द्वारा दीवार पर लिखी गई विवादित सूचना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के हिंदू जागरण मंच ने जिला प्रशासन से मंदिरों के आसपास गैर हिंदुओं के दुकाने लगाने पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही मंदिरों से दो सौ मीटर दायरे की शराब दुकानें हटाने की मांग की है। शहर के दुर्गा मंदिर के पास दिवार पर गिर हिंदुओं को दुनाने लगाने पर रोक की सूचना भी लिखवाई है।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय प्रभारी विमल द्विवेदी ने डीएम को  दिए गए ज्ञापन में दो अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्रों में मंदिरो व धार्मिक आयोजन स्थलों के आसपास स्वच्छता व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


साथ ही जिले के सभी मंदिरों व धार्मिक स्थलों व शैक्षिक संस्थानों (स्कूलों व कालेजों ) के आसपास से शराब व मास की दुकानें हटवाई जाएं। मंदिरों (मंदिर परिसर) के बाहर 200 मीटर तक गैर हिंदुओं को दुकानें लगाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। पुलिस लगाई जाए ताकि लव जिहादियों व शरारती तत्वों से श्रद्धालुओं को परेशान न करें। संगठन की ओर से शहर के दुर्गा मंदिर के पास वाल पेंटिंग भी कराई गई है, जिसमें साफ लिखा गया है कि यहां गैर हिंदुओं को दुकानें लगाना मना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed