{"_id":"5f2d6a7d8ebc3e411b54160c","slug":"contractor-kills-teenager-after-demanding-rs-50-for-wages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मजदूरी के 50 रुपये मांगने पर ठेकेदार ने की किशोर की हत्या, खेत में काम करने के दौरान मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मजदूरी के 50 रुपये मांगने पर ठेकेदार ने की किशोर की हत्या, खेत में काम करने के दौरान मारा चाकू
Fri, 07 Aug 2020 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर खड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हरदोई के सांडी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मजदूरी के बकाया 50 रुपये मांगने पर ठेेकेदार ने किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पेढ़हतिया निवासी आकाश उर्फ बड़क्के (17) पुत्र शैलेंद्र गांव में मजदूरी करता था। गांव निवासी शिवाकांत मजदूरों का ठेकेदार है। कुछ दिन पहले आकाश को शिवाकांत एक जगह मजदूरी के लिए ले गया था। आकाश के 50 रुपये शिवाकांत पर बाकी रह गए थे।

बुधवार को आकाश ने शिवाकांत से रुपये मांगे थे। इस पर विवाद हो गया तो गांव के लोगों ने बीच बचाव कर पंचायत कराई। शिवाकांत ने जल्द ही 50 रुपये देने की बात आकाश से कही। शुक्रवार देर शाम आकाश अपने चाचा पिंकू के खेत में मूंगफली की गुड़ाई कर रहा था।
इसी दौरान शिवाकांत वहां पहुंच गया और आकाश से बात करने लगा। कुछ देर बाद अचानक शिवाकांत ने चाकू निकालकर आकाश के सीने में मार दिया। सीने में चाकू लगने से आकाश वहीं गिरकर तड़पने लगा। इसी दौरान खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
शिवाकांत फरार हो गया। पुलिस ने यूपी 112 की एंबुलेंस से आकाश को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि मृतक के चाचा पिंकू ने घटना की जानकारी दी है। शिवाकांत के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।