फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Container collided with standing trola, 19 injured

औरैया: रीवा से मजदूरों को लेकर हरियाणा जा रहा कंटेनर खड़े ट्राला से भिड़ा, 19 घायल

Thu, 20 Aug 2020 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Aug 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Container collided with standing trola, 19 injured
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के रीवा से मजदूरों को लेकर हरियाणा के जींद शहर जा रहा कंटेनर बाबरपुर के पास हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्राला से भिड़ गया। इस हादसे में कंटेनर में सवार 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां से 14 लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान कामकाज बंद होने से घरों को लौट चुके श्रमिकों को कंपनियां फिर से बुलाने लगी हैं। इसी के चलते हरियाणा के जींद स्थित राठी ग्रुप द्वारा संचालित एक पॉल्ट्री फार्म के ठेकेदार ने मध्य प्रदेश के रीवा शहर मजदूरों को लेेने भेजा था।
विज्ञापन


ट्रक का चालक व खलासी वहां से गुरुवार को 30 मजदूरों को लेकर हरियाणा जा रहे थे। बाबरपुर कस्बे के हाईवे पर शारदा गेस्ट हाउस के सामने एक अन्य ट्रक के कट मारने से अनियंत्रित होकर कंटेनर हाईवे पर सड़क के किनारे सीमेंट की चादर लदे खड़े ट्राला में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर में सवार मजदूरों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ियों से 19 घायलों को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया।

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद 14 घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रमापति, तहसीलदार संध्या शर्मा ने सीएचसी पहुंचकर घायलों के हालचाल लिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि ट्राला और कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। मजदूरों को बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है।

यह हुए घायल
चालक- नीरज पुत्र सुखवीर निवासी मौझानगांव जिला जींद, हरियाणा, खलासी-वीरू पुत्र मौजी निवासी पानीपत हरियाणा के अलावा मजदूर नीरज पुत्र मोहन, शुगम पुत्र विष्णु, राज पुत्र बालो, राहुल पुत्र राजेंद्र, संतोष पुत्र बबलू, कृष्णा पुत्र रामदयाल, दीपक पुत्र सूर्या, शिवम पुत्र जागेश्वर, आनंद पुत्र समयलाल, सुरेश पुत्र छोटेलाल, निहाल पुत्र लालबिहारी, राकेश पुत्र गंगादीन, सोनू पुत्र जयराम, चंचल पुत्र रघुवीर, नरेंद्र पुत्र सुंदरलाल, राहुल पुत्र बद्रीप्रसाद व राहुल पुत्र संतोष सभी रीवा मध्यप्रदेश के निवासी। वहीं, घायलों में चालक नीरज, खलासी वीरू, नीरज, शुभम, राज, राहुल, शिवम, आनंद, सुरेश, निहाल, राकेश, चंचल, नरेंद्र व राहुल को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed