फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction work of down-line metro tunnel from Rawatpur to Kakadev completed

Kanpur News: रावतपुर से काकादेव तक डाउन-लाइन मेट्रो सुरंग का निर्माण कार्य पूरा

Thu, 28 Aug 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Construction work of down-line metro tunnel from Rawatpur to Kakadev completed
कानपुर। यूपीएमआरसी ने बुधवार को रावतपुर से काकादेव तक डाउन-लाइन मेट्रो सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। टीबीएम मशीन पार्वती ने इन स्टेशनों तक 780 मीटर लंबी सुरंग बनाई और अब निर्माणाधीन स्टेशन पार करने के बाद डबल पुलिया तक सुरंग बनाएगी।
विज्ञापन

8.60 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर-2 में लगभग 4.10 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। इसके अंतर्गत रावतपुर से कंपनी बाग चौराहा की दिशा में कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक 620 मीटर लंबी अपलाइन और डाउनलाइन सुरंग जून में बन गई थी। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने निदेशक (वर्क्स एंड इंफ्रास्टक्चर) सीपी सिंह, निदेशक (रोलिंग स्टॉक) नवीन कुमार, निदेशक (ऑपरेशन) प्रशांत मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेट्रो के निर्माणाधीन स्टेशनों का निरीक्षण किया। एमडी के अनुसार कॉरिडोर-1 के बचे हिस्से और कॉरिडोर-2 दोनों में कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। जल्द ही पूरे शहर में मेट्रो से निर्बाध यात्रा का सपना साकार होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed