फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Constable threw file on Diwan's foul language, altercation broke out on refusal to write report, investigation

Farrukhabad: दीवान की बदजुबानी पर सिपाही ने फाइल फेंकी, रपट लिखने से इंकार पर हुई कहासुनी, जांच के आदेश

Fri, 12 Apr 2024 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Apr 2024 02:25 PM IST
सार

Farrukhabad News: इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया मामला विभागीय है। सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज धमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की गलतफहमी में कहासुनी हो गई। मामला निपट गया है। दीवान विनोद व सिपाही सत्येंद्र से बात करने का प्रयास किया। दोनों के मोबाइल बंद थे।

विज्ञापन
Constable threw file on Diwan's foul language, altercation broke out on refusal to write report, investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में दीवान की बदजुबानी पर सिपाही ने फाइल फेंक दी। इस पर दोनों में विवाद हो गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोप है कि दीवान इससे पहले भी कई सिपाहियों व लोगों से कहासुनी कर चुके हैं। कोतवाल की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात दीवान विनोद बुधवार को कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे। उसी दौरान सेंट्रल जेल चौकी में तैनात सिपाही सत्येंद्र कुमार कार्यालय पहुंचे। वहां रपट लिखाने को लेकर सिपाही सत्येंद्र काफी देर तक इंतजार करते रहे। दीवान विनोद ने बदजुबानी कर रपट लिखने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

इस पर दीवान व सिपाही में कहासुनी होने लगी। सिपाही सत्येंद्र ने फाइल दीवान के ऊपर फेंक दी, और वहां से चले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार्यालय में खलबली मच गई। पूरे मामले की जानकारी कोतवाल हरिश्याम सिंह को मिली।

कोतवाल ने एसपी को दी मामले की जानकारी
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के बाद कोतवाल ने पूरे मामले के बारे में एसपी विकास कुमार को बताया। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

गलतफहमी में हो गई थी कहासुनी
इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया मामला विभागीय है। सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज धमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की गलतफहमी में कहासुनी हो गई। मामला निपट गया है। दीवान विनोद व सिपाही सत्येंद्र से बात करने का प्रयास किया। दोनों के मोबाइल बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed