फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constable dies in accident while heading duty CM's event bike collides with container truck

Fatehpur: CM कार्यक्रम की ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की हादसे में मौत, कंटेनर से टकराई बाइक; परिवार में कोहराम

Sat, 25 Jul 2026 01:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 01:14 PM IST
सार

Fatehpur News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी पर जा रहे धाता थाने में तैनात सिपाही राम प्रवेश की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हसवा चौकी के पास हुआ, जहां उनकी मोटरसाइकिल पीछे से एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Constable dies in accident while heading duty CM's event bike collides with container truck
धाता थाना में तैनात रहे रामप्रवेश यादव की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी पर जा रहे धाता थाने में तैनात सिपाही राम प्रवेश की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हसवा चौकी के पास उस समय हुआ, जब उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक कंटेनर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

2006 बैच के थे सिपाही, हाल ही में हुआ था प्रमोशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राम प्रवेश वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से प्रयागराज जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती धाता थाने में थी और हाल ही में उनका दीवान (मुख्य आरक्षी) के पद पर प्रमोशन भी हुआ था। शनिवार सुबह वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी निभाने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस विभाग में शोक

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक सिपाही के परिजन प्रयागराज से रोते-बिलखते फतेहपुर पहुंचे। मृतक की पत्नी और उनके 03 बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सिपाही के असामयिक निधन से धाता थाने समेत पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed