{"_id":"670f73c4b77916950d0cbe2d","slug":"constable-dies-due-to-electric-shock-accident-happened-while-spreading-clothes-on-wire-police-investigation-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: करंट लगने से सिपाही की मौत, लोहे के तार पर कपड़े फैलाते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: करंट लगने से सिपाही की मौत, लोहे के तार पर कपड़े फैलाते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM IST
सार
Unnao News: औरास थाने में तैनात सिपाही की करंट लगने से मौत हो गई। सुबह लोहे के तार पर कपड़े फैलाते समय हादसा हुआ है। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
करंट लगने से सिपाही की मौत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले के औरास थाने में तैनात सिपाही सरकारी कमरे पर लगे लोहे के तार में आ रहे करंट की चपेट में आया। साथी सिपाही स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। औरास थाने पर तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह सरकारी कमरे रहते थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 10 बजे स्नान करने के बाद कपड़े बाहर लगे लोहे की तार में फैलाने गए थे। तार में करंट आने से वह उसी की चपेट में आए और मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया, एसओ अश्वनी मिश्रा मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक हरेंद्र सिंह मूलरूप से आगरा जिले के थाना खंदौली के गांव मलूपुर का रहने वाला था। हरेंद्र ने फौज से सेवानिवृत होने के बाद साल 2019 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब नौ महीने पहले उनका स्थानांतरण बीघापुर कोतवाली से औरास थाना हुआ था। पत्नी मोनिका के साथ बेटा और बेटी है।
विज्ञापन