{"_id":"64ec42e90b89b7a09d0d5145","slug":"constable-died-due-to-truck-collision-accident-occurred-while-crossing-the-road-body-sent-for-post-mortem-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mon, 28 Aug 2023 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:17 PM IST
सार
Kanpur Road Accident: प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक सिपाही जयवीर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रामादेवी सब्जी मंडी में ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से इटावा के लखना गांव निवासी जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल थे।
वह वर्तमान में नौबस्ता थाने में तैनात थे और चकेरी थाने के क्वार्टर में निवास कर रहे थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सोमवार सुबह वह रामादेवी सब्जी मंडी में सब्जी लेने गए थे। तभी सड़क पार करने के दौरान रामादेवी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। कार्यवाहक थाना प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से कॉन्स्टेबल की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।