UP: बीमार सिपाही के छुट्टी मांगने पर इंस्पेक्टर ने कहा- आपको दुनिया में कोई डॉक्टर ठीक नहीं कर सकेगा
हमीरपुर जिले में एक सिपाही ने इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते हुए 'जरिया पुलिस फैमिली' व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट शेयर किया है। व्हाट्सएप का स्क्रीनशॉट वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के थाना जरिया में तैनात एक बीमार सिपाही को इंस्पेक्टर द्वारा अवकाश न देने पर सिपाही श्रवण कुमार ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वह जरिया इंस्पेक्टर के पास अवकाश लेने गए तो उन्होंने कहा कि आपको दुनिया में कोई डॉक्टर ठीक नहीं कर सकेगा, यह कहते हुए अवकाश नहीं दिया।
जिसके बाद अस्पताल से सिपाही ने पिता के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट डालते हुए लिखा कि किसी के बच्चे को ऐसा न कहा कीजिये कि सबूत देना पड़े। सिपाही का व्हाट्सएप पोस्ट वायरल हो रहा है। जरिया थाना के सरीला चौकी में तैनात सिपाही श्रवण कुमार टायफाइड और प्लेटलेट्स कम होने के चलते बीमार थे। वह 18 सितंबर को जरिया थाना के इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज के पास छुट्टी लेने गए थे। सिपाही श्रवण कुमार का आरोप है कि उस दौरान इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने कहा कि आपको दुनिया में कोई डॉक्टर ठीक नहीं कर सकेगा और अवकाश नहीं दिया।
साथ ही 20 सितंबर को उसे कार्य से कौशाम्बी जनपद पुलिस लाइन रवाना कर दिया। जहां हालत बिगड़ने पर सिपाही ने अपने पिता को जानकारी दी और वहां के एक अस्पताल से पिता के फोटो के साथ उन्होंने 'जरिया पुलिस फैमिली' व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट डाला। सिपाही ने पोस्ट में अपनी बीमारी, अवकाश मांगने व छुट्टी न देने की पूरी जानकारी लिख दी। व्हाट्सएप का स्क्रीनशॉट वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
स्क्रीनशॉट में सिपाही ने अपना दर्द बयां किया है। वहीं जरिया इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने सिपाही के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि श्रवण का कौशाम्बी जिले में पुलिस विभाग के एक गेम में चयन हुआ था जिसमे वह नहीं जाना चाहता था। इसलिए वह अवकाश चाह रहा था। सिपाही उच्चाधिकारियों के पास से अवकाश लेने जा सकता था।